Welcome on the page of Dr. Sitaram Mahto Computer Academy, Phulwariya 3 Barauni Begusarai PIN - 851112                 जिओ 4G VoLTE क्‍या है - What Is Jio 4g VoLTE                  हार्ड डिस्क के बारे में कुछ जानकारियां                  विंडोज में फ़ाइलों के कन्‍टेन्‍ट को सर्च कैसे करे? और यह आपके लिए जरूरी क्‍यो है?                  ईमेल के बारे 10 रोचक तथ्य और जानकारी - 10 Interesting Facts About Email                  क्या होता है ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर ??                  GUI (ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस) क्या है                  कंप्यूटर का इतिहास (History of Computer)                  कम्प्यूटर के बारे में प्रतियोगी परिक्षाओं हेतु महत्‍वपूर्ण तथ्‍य - computer questions for competitive exams                  कंप्यूटर के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर                  Google chrome (गूगल क्रोम) में करें चोरी से ब्राउज                  सुंदर पिचाई के बारे में ये बातेंं आपको जरूर जाननी चाहिये - facts about sundar pichai                  विंडोज में महत्वपूर्ण डेटा की रक्षा कैसे करें?                  ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) क्या होता है जाने                  कंप्यूटर की कार्य प्रणाली (Computer functions)                  क्यों कई कंप्यूटर्स में A या B के बजाय “C” डिफ़ॉल्ट ड्राइव लेटर होता हैं?                  एक क्लिक के साथ कम्युटर की गति कैसे बढ़ाए?                  विकिपीडिया के बारे में 8 रोचक तथ्य और जानकारी - 8 Interesting facts about Wikipedia                  9 गजब के रोचक फैक्‍ट व्हाट्सएप्प के बारे में - 9 Interesting Amazing Fact About WhatsApp                  डेटा कैसे लॉस्‍ट होता है? डाटा रिकवरी क्या है? और यह कैसे काम करता है?                  What Is E-Commerce In Hindi | ई-वाणिज्य क्या है !                 

Dr. S R M computer academy



IT World Article

31+ कीबोर्ड शॉर्टकट, जो बनाए आपकी इंटरनेट ब्राउज़िंग को फ़ास्ट (Learn Internet Browsing Keyboard Shortcut In Hindi)

कीबोर्ड शॉर्टकट हमेशा से ही कंप्यूटर के अनुभवी उपयोगकर्ताओं की पसंद रहे है, क्यों की ये बहुत से कार्यों को चुटकियों में करके बहुत से समय की बचत करते है।

आइये जानते है कि कौन कौन से कीबोर्ड शॉर्टकट इंटरनेट ब्राउज़िंग को फ़ास्ट बनाने में हमारी मदद कर सकते है।

कंप्यूटर पर इंटरनेट ब्राउज़िंग के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट

यहाँ हमने GOOGLE क्रोम ब्राउज़र में प्रयोग होने वाले कीबोर्ड शॉर्टकट शामिल किये है, सामान्यतः ये कीबोर्ड अन्य ब्राउज़र में भी वही कार्य करते है।


नई ब्राउज़र विंडो खोलने के लिए : Ctrl + N
उसी ब्राउज़र में नई टैब के लिए : Ctrl + T
प्राइवेट ब्राउज़िंग विंडो के लिए : Ctrl + Shift + N
वर्तमान टैब को बंद करने के लिए : Ctrl + F4 या Ctrl + W
वर्तमान ब्राउज़र विंडो को बंद करने के लिए : Alt + F4
पिछले बंद हुए टैब को फिर से खोलने के लिए : Ctrl + Shift + T
वर्तमान टैब को बुकमार्क करने के लिए : Ctrl + D
ब्राउज़िंग हिस्ट्री देखने के लिए : Ctrl + H
डाउनलोड हिस्ट्री देखने के लिए : Ctrl + J
वर्तमान पेज में कुछ खोजने के लिए : Ctrl + F
खोजे गए शब्द के अगले परिणाम पर जाने के लिए : Ctrl + G
खोजे गए शब्द के पिछले परिणाम पर जाने के लिए : Shift + Ctrl + G
पिछले पेज पर जाने के लिए : Alt + Left Key
अगले पेज पर जाने के लिए : Alt + Right Key
अगली टैब पर जाने के लिए : Ctrl + Tab
पिछली टैब पर जाने के लिए : Ctrl + Shift + Tab
पेज को रीलोड करने के लिए : Ctrl + R या F5
लोड होते पेज को रोकने के लिए : Esc
किसी भी टैब पर जाने के लिए : Ctrl + नंबर (उदाहरण के लिए - तीसरी टैब पर जाने के लिए Ctrl + 3 दबाएँ)
ब्राउज़र की एड्रेस बार में जाने के लिए : Ctrl + L या Alt+D या F6
किसी वेबसाइट को टाइप करते समय अपने आप आगे www. और पीछे .com लगाने के लिए : Ctrl + Enter
वेब पेज को निचे स्क्रॉल करने के करने के लिए : Space
वेब पेज ऊपर स्क्रॉल करने के लिए : Shift + Space
वेब पेज में सबसे ऊपर जाने के लिए : Home
वेब पेज में सबसे नीचे जाने के लिए : End
वेबपेज में ज़ूम करने के लिए : Ctrl और +
वेबपेज में ज़ूम आउट करने के लिए : Ctrl और -
ब्राउज़िंग हिस्ट्री, कूकीज, कैश इत्यादि क्लियर करने के लिए : Ctrl + Shift + Delete
ब्राउज़र को फूल स्क्रीन करने के लिए : F11
वर्तमान वेब पेज के सोर्स कोड को देखने के लिए : Ctrl + U
वर्तमान पेज को प्रिंट करने के लिए : Ctrl + P
डेवलपर टूल खोलने के लिए : F12

सम्बंधित आर्टिकल



सबसे ज्यादा देखा गया



लेटेस्ट पोस्ट