Welcome on the page of Dr. Sitaram Mahto Computer Academy, Phulwariya 3 Barauni Begusarai PIN - 851112                 GUI (ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस) क्या है                  9 गजब के रोचक फैक्‍ट व्हाट्सएप्प के बारे में - 9 Interesting Amazing Fact About WhatsApp                  एक क्लिक के साथ कम्युटर की गति कैसे बढ़ाए?                  डेटा कैसे लॉस्‍ट होता है? डाटा रिकवरी क्या है? और यह कैसे काम करता है?                  विकिपीडिया के बारे में 8 रोचक तथ्य और जानकारी - 8 Interesting facts about Wikipedia                  पिक्चर्स को पेंसिल स्केच या कार्टून में ऑनलाइन कैसे रूपांतरित करें?                  सुंदर पिचाई के बारे में ये बातेंं आपको जरूर जाननी चाहिये - facts about sundar pichai                  क्वांटम कम्प्यूटर - भविष्य के कम्प्यूटर                  ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) क्या होता है जाने                  कंप्यूटर पर हिंदी आसानी से कैसे टाइप करें                  याहू के बारे में रोचक तथ्‍य - Interesting Facts about Yahoo                  अगर ऊब गए है पुराने स्टार्ट मेनू से, तो यूज करें इस कस्टमाइज़ेब‍ल और फैन्सी मेनू को                  कम्प्यूटर के लाभ और हानि                  कंप्यूटर के बारे में 50 रोचक तथ्य - Top 50 Random Fun Facts about computer                  ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार                  What is computer virus ? कंप्यूटर वायरस क्या है .. ?                  जिओ 4G VoLTE क्‍या है - What Is Jio 4g VoLTE                  सुपर कम्प्यूटर के बारे में जाने                  कंप्यूटर से फ़ाइलों को हमेशा के लिए डिलीट करना चाहतें हैं? तो इसके 3 तरीके हैं                  क्यों कई कंप्यूटर्स में A या B के बजाय “C” डिफ़ॉल्ट ड्राइव लेटर होता हैं?                 

Dr. S R M computer academy



IT World Article

FOSS क्या है और इसके उद्देश्य आईये जानतें है

FOSS meaning in hindi :

FOSS असल में एक अन्तराष्ट्रीय समुदाय है जिसमे दुनिया भर के प्रोग्रामर ,डेवलपर और अन्य लोग जो इनके काम को fund करते है वो सारे लोग इसमें शामिल है और अधिकाश प्रोग्रामर ,डेवलपर इसमें अपनी मर्जी से बिना किसी वेतन के भी contribute करते है और FOSS का उद्देश्य है “तकनीक को सर्वत्र सामान रूप से सभी के लिए उपलब्ध करवाना वो भी बिना किसी शुल्क के ” और बीते कुछ वर्षो में एक बड़ा रुझान इस और देखने को मिलता है और FOSS के अंतर्गत आने वाला OS लिनक्स भी कई versions में उपलब्ध है जिनको कि distro कहा जाता है काफी तेजी से लोगो के बीच अपनी जगह बनाते जा रहे है क्योंकि एक तो ये windows की तरह paid नहीं है दूसरा ये जल्दी virus से infected भी नहीं होते |

जन्हा तकनीक की सब लोगो के लिए उपलब्ध होने की बात है तो शायद आपको पता न हो कि हम अधिकार पायरेटेड software ही इस्तेमाल करते है क्योकि windows 7 ,windows 8 जेसे OS बहुत महंगे आते है जबकि फिर भी computer खरीदते समय मार्किट में बड़ी आसानी से बीस पच्चीस हज़ार में उपलब्ध हो जाते है इसका कारण है उसमे install होने वाला OS माइक्रोसॉफ्ट से खरीदा नहीं गया होता जबकि वो महज एक पायरेटेड कॉपी होती है जो कि गैर कानूनी होती है जबकि computer खरीदते समय हम अनजाने में उसी अपराध का हिस्सा बन रहे होते है|

अन्य उपयोगी software जेसे कि adobe photoshop ,Nero cd burner आदि बहुत से ऐसे software है जो कि आसानी से पायरेटेड कॉपी के रूप में मार्किट में मौजूद है ऐसा इसलिए है क्योकि अधिकतर software बहुत महंगे आते है और यही वजह है कि आम इन्सान के बजट में उन्हें खरीद पाना बहुत ही मुश्किल होता है इसलिए लोग मार्किट में उपलब्ध पायरेटेड कॉपी से काम चलाना बेहतर महसूस करते है |

इसलिए FOSS भी इसी दिशा में काम कर रहा है कि ऐसे software और tools बनायीं जाये कि लोगो को पायरेसी जेसी समस्या से निजात मिले और साथ ही उनके हजारो रूपये भी बच सके साथ ही हर वो इन्सान जो चीजों को खरीद पाने में मुश्किल अनुभव करता है उसे भी तकनीक उसी पैमाने पर उपलब्ध हो सके | बहुत हद तक FOSS अपने उद्देश्य में सफल भी रहा है और आज हजारों लोग इनके द्वारा बनाये जाने वाले softwares का इस्तेमाल करते है |

सम्बंधित आर्टिकल



सबसे ज्यादा देखा गया



लेटेस्ट पोस्ट